Panchkalyanak पंचकल्याणक

30-Nov-2025 (शुद्धता की रुचि : धर्मध्वजारोहण)
इन्द्र प्रतिष्ठा, यज्ञ मंडल विधान, पार्श्वनाथ विधान, इन्द्र शोभायात्रा, विविध उद्घाटन, इन्द्र सभा, राज सभा, सोलह स्वप्नों का अद्भुत प्रदर्शन

01-Dec-2025 (शुद्धता का श्रद्धान : गर्भकल्याणक)
इन्द्र सभा, राजसभा, स्वप्न फल दर्शन, घट शोभायात्रा, वेदी, कलश एवं ध्वज, शुद्धि, मंदिर शुद्धि, माता एवं अष्ट देवियों की तत्व चर्चा, सांस्कृतिक कार्यक्रम

02-Dec-2025 (धर्मनायक का अभ्युदय : जन्मकल्याणक)
इन्द्र सभा, राज सभा, जन्मकल्याणक शोभायात्रा, पाण्डुकशिला पर बालक पार्श्वकुंवर का जन्माभिषेक, सौधर्म इन्द्र द्वारा तांडव नृत्य, पालना झूलन, एवं राजाओं द्वारा बाल तीर्थंकर पार्श्वकुंवर को भेंट

03-Dec-2025 (शुद्धता का आरोहण : तपकल्याणक)
मुनि जीवन पर इन्द्र सभा, राज सभा, पार्श्वकुंवर का वैराग्य, लौकान्तिक देवों द्वारा अनुमोदना, पालकी उठाने पर देवों और राजाओं की चर्चा, दीक्षा हेतु वन गमन, आध्यात्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

04-Dec-2025 (शुद्धता की पूर्णता : ज्ञानकल्याणक)
मुनिराज पार्श्वनाथ को आहारदान, केवलज्ञान की प्राप्ति, समवशरण की रचना, दिव्य ध्वनि, शोभायात्रा, प्राणप्रतिष्ठा

05-Dec-2025 (शुद्धता ही शुद्धता : मोक्षकल्याणक)
सम्मेदशिखर पर्वत रचना, निर्वाण महोत्सव, श्री जिनेन्द्र शोभायात्रा, जिनेन्द्र भगवन्तों की प्रतिष्ठा, कलशारोहण एवं ध्वजारोहण, भक्ति संध्या